Header Ads

रमजान मुबारक2023 (Ranjan Mubarak date in india)

 इस्लाम धर्म के पाक महीने की शुरुआत 

इस बार मुस्लिम धर्म का ये पाक महीना रामदान जुमे ( शुक्रवार)के दिन यानी 24 मार्च दिन शुक्रवार से शुरू हो रहा है। इस दिन का इंततार इस्लाम धर्म को मानने वालों को बड़ी बेसब्री से होता है। इस्लामिक कैलेंडर के नौवें महीने, रमजान को रमजान कहा जाता है। इस्‍लाम के पांच स्तंभों में से एक अर्धचंद्र है जिसके दीदार से लेकर अगले उनतीस से तीस दिनों तक रोजा दुनिया भर के मुस्लिम धर्म को मानने वाले रखते हैं। कुछ मुसलमानों का मानना ​​है कि रमजान अल्‍लाह के नामों में से एक है। लोग सुबह-सुबह सेहरी खाकर रोजे की शुरुआत करते हैं
इस पूरे महीने मुस्लिम समुदाय के लोग रोजा यानी उपवास रखते हैं। रोजा बिना अन्न और जल के रखा जाता है। शाम के वक्त सूरज ढलने के बाद ही रोजेदार कुछ और पी सकते हैं जिसके इफ्तार कहा जाता है। वही सूरज निकलने से पहले खाए गए खाने को सहरी कहते हैं। सहरी खा कर ही रोजा रखा जाता है। इस्लामिक मान्यताओं के मुताबिक रमजान के दौरान की गई इबादत का अन्य महीनों के मुकाबले कई गुना फल मिलता है।  ऐसे में दोस्तों और परिवार को इस पाक महीने की मुबारकबाद आप इन खास मैसेज और कोट्स के जरीए दे सकते हैं।  

ऐसे शुरू और संपन्न किया जाता है रोजा

एक रोजेदार सुबह फज्र की अजान से पहले के तय समय पर सेहरी करता है। सेहरी का अर्थ है जो भी खाना-पीने का मन है खाएं और फिर रोजे की नीयत कर लें। यानी संकल्प ले लें। इसके बाद फज्र की नमाज अदा करते हैं, कुरान-ए-पाक की तिलावत करते हैं। फिर दिन भर रोजे का संकल्प पूरा करते हुए पांच वक्त की नमाज भी अदा करते हैं। चौथी नमाज मगरिब की नमाज होती है। इसी वक्त की अजान के बाद रोजे की नीयत खोली जाती है और इफ्तार कर रोजा संपन्न किया जाता है। इसे ही इफ्तार का वक्त कहा जाता है। मगरिब की इस नमाज के बाद आप खाना खा सकते हैं। इशा की अजान पांचवीं और अंतिम वक्त की नमाज होती है। इसी नमाज में मस्जिदों में तराबीह भी अदा की जाती है। यह भी नमाज का ही एक हिस्सा है। फिर इसी तरह अगले सभी रोजे पूर्ण किए जाते हैं।

रमजान मुबारक विशेज( Ramjan wishes)

*रमजान में तमन्नाएं आपकी सब पूरी हो जाएं,
आपका मुकद्दर हो इतना रौशन कि
आमीन कहने से सारी दुआएं कबूल हो जाएं
आपको और आपके परिवार को रमजान मुबारक! 

*सुनो फिर रमजान आया है
खुदा की रहमतें और बरकतें लेकर
रमदान की मुबारकबाद

*ऐ माह-ए-रमजान आहिस्ता चल, अभी काफी कर्ज चुकाना है,अल्लाह को करना है राजी, और गुनाहों को मिटाना है,ख्वाबों को लिखना है और अपने रब को मनाना है.रमजान 2023 की मुबारकबाद!

*ऐ चांद उनको मेरा पैगाम कहना,खुशी का दिन और हंसी की हर शाम ​कहना,जब वो देखे बाहर आकर तो उनको मेरी ओर से,रमजान 2023 की मुबारकबाद कहना.

*चांद की पहली दस्तक परचांद मुबारक कहते हैं,सबसे पहले हम आपकोरमजान मुबारक कहते हैं.आपको और आपके पूरे परिवार को रमजान मुबारक!

No comments

Powered by Blogger.