WPL 2023 Final: मुंबई इंडियंस-दिल्ली कैपिटल्स में महामुकाबला, फ्री लाइव प्रसारण
WPL 2023 Final Live Streaming: हर नेटवर्क पर फाइनल मैच की फ्री स्ट्रीमिंग मुंबई के खिलाफ बड़ी चुनौती
महिला प्रीमियर लीग का फाइनल मुकाबला रविवार को मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमें WPL के इस एतिहासिक मैच को जीत रिकॉर्ड बनाना चाहेगी। फाइनल मुकाबले के लिए दोनों टीम जमकर मेहनत कर रही है। फाइनल में जगह बनाने के लिए दिल्ली कैपिटल्स की टीम अंक तालिका में नंबर 1 पर रही थी। वहीं मुंबई इंडियंस की टीम एलिमिनेटर मुकाबले में यूपी वॉरियर्स को हराकर यहां तक पहुंची है।
भारतीय कप्तान ने टूर्नामेंट के शुरू में तीन अर्धशतक जमाए थे लेकिन वह अपनी इस फॉर्म को बरकरार नहीं रख पाई। उन्होंने यूपी वारियर्स के खिलाफ एलिमिनेटर में केवल 14 रन बनाए। इस मैच में नैट साइवर ब्रंट ने शुरू में मिले जीवनदान का फायदा उठाकर नाबाद 72 रन की पारी खेली और अपनी टीम को फाइनल में पहुंचाया।
मुंबई को फाइनल में यदि बड़ा स्कोर खड़ा करना है तो हरमनप्रीत हो अच्छी पारी खेलनी होगी जबकि साइवर ब्रंट को भी अहम योगदान देना होगा।ऑस्ट्रेलिया की दिग्गज और दिल्ली की कप्तान मेग लैनिंग मुंबई की कप्तान की लचर फॉर्म का पूरा फायदा उठाने की कोशिश करेगी।
दिल्ली कैपिटल्स ने धीरे-धीरे लय हासिल करके मुंबई को अंक तालिका में शीर्ष से हटाया था। उसकी तरफ से बल्लेबाजी में अभी तक लैनिंग और दक्षिण अफ्रीका की ऑलराउंडर मारिजान कैप ने शानदार प्रदर्शन किया है। इसके बावजूद इन दोनों टीमों में से किसी को भी फाइनल में जीत का प्रबल दावेदार नहीं माना जा सकता है। दोनों टीमों के प्रदर्शन को देखते हुए खिताबी मुकाबला रोमांचक होने की संभावना है।
WPL 2023 Winner Prize Money: विनर और रनर-अप पर होगी करोड़ों रुपयों की बारिश! दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच फाइनल भिड़ंत
लीग चरण में दिल्ली और मुंबई ने एक दूसरे के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज की थी। इन दोनों टीमों ने लीग चरण में समान 12 अंक हासिल किए थे लेकिन दिल्ली की टीम बेहतर रन रेट के आधार पर चोटी पर रही। फाइनल ब्रेबोर्न स्टेडियम पर खेला जाएगा जिसमें मुंबई में अभी तक अपने तीनों मैच जीते हैं। दिल्ली ने इस मैदान पर दो मैच जीते जबकि एक मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा।
WPL 2023 Final, DC vs MI Live Score
मुंबई की तरफ से अभी तक साइवर ब्रंट ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी में अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने अभी तक टूर्नामेंट में 272 रन बनाने के अलावा 10 विकेट भी लिए हैं। मुंबई के पास हेली मैथ्यूज के रूप में एक और उपयोगी ऑलराउंडर है जिन्होंने अभी तक 258 रन बनाने के अलावा 13 विकेट भी लिए हैं। इसके अलावा यास्तिका भाटिया ने बल्लेबाजी में आक्रामक रवैया दिखाया है।
जहां तक मुंबई की गेंदबाजी का सवाल है तो सैका इशाक ने 15 विकेट लेकर अपनी उपयोगिता साबित की है। इसके अलावा उसके पास इसाबेल वोंग (13 विकेट) और अमेलिया केर (12) जैसे उपयोगी गेंदबाज हैं।
दिल्ली की कप्तान लैनिंग पहले डब्ल्यूपीएल का खिताब जीतकर अपने नाम पर एक और ट्रॉफी दर्ज करना चाहेंगी। उनकी अगुवाई में ऑस्ट्रेलिया ने हाल में दक्षिण अफ्रीका में रिकॉर्ड पांचवी बार टी20 विश्वकप का खिताब जीता था। ऑस्ट्रेलिया की कप्तान ने अभी तक डब्ल्यूपीएल में सर्वाधिक 310 रन बनाए हैं।
दिल्ली की तरफ से मारिजान कैप और एलिस कैप्सी ने भी अच्छा प्रदर्शन किया है। उसे अगर खिताब जीतना है तो उसकी टीम में शामिल भारतीय खिलाड़ियों जेमिमा रोड्रिग्स, शेफाली वर्मा, शिखा पांडे और राधा यादव को ही अच्छा प्रदर्शन करना होगा।
Mumbai Indians संभावित Playing-XI
यास्तिका भाटिया (Yastika Bhatia Wicket-keeper), हेली मैथ्यू, नताली सिवर, हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur Captain), अमेलिया केर, पूजा वस्त्राकार, ईसी वोंग, अमनजोत कौर, हुमाईरा काजी, जीर्तीमानी कलिता, साइका इशाक।
Delhi Capitals संभावित प्लेइंग Playing-XI
मैग लैनिंग (Meg Lanning), शेफाली वर्मा, ऐलिस कैप्सी, जेमिमा रॉड्रिग्स, मरीजन कैप, जेस जोनासन, अरुंधति रेड्डी, तान्या भाटिया (Wicket-keeper), राधा यादव, शिखा पांडेय, पूनम यादव।
Post a Comment