चीन की हुई UN में फिर से हार।भारत नेUN में सर्वोच्च सांख्यिकी संस्था का चुनाव जीता चीन से दोगुना भारत को वोट मिला
चीन की हुई UN में फिर से हार। भारत ने यूएन में सर्वोच्च सांख्यिकी संस्था का चुनाव जीता चीन से दोगुना भारत को वोट मिला
भारत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक बड़ी सफलता मिली है. उसने संयुक्त राष्ट्र की सर्वोच्च सांख्यिकी संस्था का चुनाव जीत लिया है. भारत को अगले चार साल के लिए संयुक्त राष्ट्र सांख्यिकी आयोग के लिए चुन लिया गया, जिसका कार्यकाल अगले साल जनवरी से शुरू होगा.
इस चुनाव में भारत के आलावा चीन, संयुक्त अरब अमीरात और साउथ कोरिया ने हिस्सा लिया था.
न्यूज एजेंसी के मुताबिक संयुक्त राष्ट्र सांख्यिकी आयोग के चुनाव में भारत को 53 वोटों में से 46 वोट मिले. वहीं ROK (साउथ कोरिया) को 23 वोट, चीन ने 19 वोट और संयुक्त अरब अमीरात को 15 वोट मिले. यह बहुकोणीय चुनाव था, जिसमें 2 सीटों के लिए 4 उम्मीदवार थे.
यूक्रेन समेत 6 देश निर्विरोध चुने गए
अब एशिया प्रशांत क्षेत्र से दूसरे सदस्य के लिए चीन और दक्षिण कोरिया के बीच मुकाबला चल रहा है. भारत का चुनाव गुप्त मतदान से हुआ है. वहीं अर्जेंटिना, सिएरा लियोन, स्लोवेनिया, यूक्रेन, यूनाइडेट रिपब्लिक ऑफ तंजानिया और अमेरिका निर्विरोध चुने गए हैं.
एशिया प्रशांत क्षेत्र से अभी जापान और समाओ के साथ कुवैत और दक्षिण कोरिया सदस्य हैं. जापान और समोआ का कार्यकाल अगले साल और कुवैत और दक्षिण कोरिया का कार्यकाल इसी साल खत्म हो रहा है
विदेश मंत्री ने ट्विटर पर दी बधाई
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ट्वीट कर कड़े मुकाबले में इस बड़ी जीत के लिए भारतीय टीम को बधाई दी है. उन्होंने ट्वीट किया- भारत को 1 जनवरी 2024 से शुरू होने वाले 4 साल के कार्यकाल के लिए संयुक्त राष्ट्र के सर्वोच्च सांख्यिकीय निकाय के लिए चुना गया. टीम को एक प्रतिस्पर्धी चुनाव में इतनी मजबूती से जीत हासिल करने के लिए बधाई. उन्होंने कहा कि भारत को सांख्यिकी, विविधता और जनसांख्यिकी के क्षेत्र में विशेषज्ञता के कारण संयुक्त राष्ट्र सांख्यिकी आयोग एक सीट पाने में मदद मिली है.
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद:
सुरक्षा परिषद की स्थापना वर्ष 1945 में संयुक्त राष्ट्र चार्टर द्वारा की गई थी।
यह संयुक्त राष्ट्र के छह प्रमुख अंगों में से एक है।
UNSC में सदस्यों की संख्या 15 हैं: 5 स्थायी सदस्य (P5) और 10 गैर-स्थायी सदस्य 2 वर्ष की अवधि के लिये चुने जाते हैं।
5 स्थायी सदस्य हैं: संयुक्त राज्य अमेरिका, रूसी संघ, फ्राँस, चीन और यूनाइटेड किंगडम।
भारत ने UNSC में सात बार गैर-स्थायी सदस्य के रूप में कार्य किया है और जनवरी 2021 में 8वीं बार पुनः अस्थायी सदस्य के रूप में चुना गया है।
UN सांख्यिकी आयोग का क्या है काम
संयुक्त राष्ट्र सांख्यिकी आयोग 1947 में स्थापित हुआ था. यह वैश्विक सांख्यिकीय प्रणाली का सर्वोच्च निकाय है, जो दुनिया भर के सदस्य राज्यों के मुख्य सांख्यिकीविदों को एक साथ लाता है. यह अंतरराष्ट्रीय सांख्यिकीय गतिविधियों के लिए सर्वोच्च निर्णय लेने वाला निकाय है, जो सांख्यिकीय मानकों को स्थापित करने और राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनके कार्यान्वयन समेत अवधारणाओं और विधियों के विकास के लिए जिम्मेदार है.
इस निकाय में संयुक्त राष्ट्र के 24 सदस्य देश शामिल होते हैं, जिन्हें एक समान भौगोलिक वितरण के आधार पर यूएन इकोनॉमिक और सोशल काउंसिल की ओर से चुना जाता है. इसके सदस्यों में पांच अफ्रीकी देश, एशिया-प्रशांत क्षेत्र से चार, पूर्वी यूरोप से चार, लैटिन अमेरिका और कैरेबियाई क्षेत्र से चार और पश्चिम यूरोप से सात देश शामिल होते हैं..
Post a Comment