पेन आधार लिंक 2023।Pan Aadhar link easy way
पेन आधार लिंक PAN-Aadhaar Link:
अगर अपने अभी तक पैन कार्ड को आधार से लिंक नहीं किया तो करा ले नही तो आगे समस्या हो सकती है
पैन कार्ड (PAN Card) को आधार कार्ड (Aadhaar Card) से लिंक करना जरूरी है. इसकी डेडलाइन 31 मार्च 2023 तक बताई गई है. अगर टैक्सपेयर अपने परमानेंट अकाउंट नंबर को आधार से लिंक नहीं करते हैं तो आपका पैन कार्ड काम नहीं करेगा. इसलिए अपने पैन को जल्द से जल्द आधार से लिंक कर लें. अगर आपका पैन-आधार से लिंक नहीं हुआ तो आपको बड़ी परेशानी हो सकती है . अगर आप नहीं जानते कि आपका आधार पैन से लिंक नहीं है, या आपको इस बारे में कंफ्यूजन है, तो आप इन दो तरीकों से इसे चैक कर सकते हैं.
आधार-पैन लिंक कैसे करें?
इनकॉम टैक्स डिपार्टमेंट ने पैन कार्ड को आधार से लिंक करना अनिवार्य कर दिया है क्योंकि पेन कार्ड की जरूरत है जगह सब्सिडीज लेने में आवश्यक है
केंद्रीय वित्त व राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने लोकसभा में आधार-पैन कार्ड लिंक करने के बारे में जानकारी दी कि अब भी देश में सत्रह करोड़ अट्ठावन लाख पैन कार्ड धारकों ने आधार से पैन कार्ड लिंक नहीं कराया है।आईटी एक्ट की धारा 139AA के नियम 41 के अनुसार अगर कोई आदमी अपने पैन कार्ड को अपने आधार कार्ड नंबर से लिंक नहीं कराता है तो उसका पैन कार्ड नियमों के तहत निष्क्रिय हो जाएगा यानि रद्दी हो जायेगा। आधार-पैन लिंक कैसे करें घर बैठे आसानी से ?
S.m.s. के जरिए जाने पैन कार्ड आधार कार्ड से लिंक हुआ कि नहीं
https://incometaxindiaefiling.gov.in/
इस वेबसाइट के जरिए आप अपना पैन कार्ड आधार कार्ड से रजिस्टर कर सकते हैं
अगर पहले से रजिस्टर्ड नहीं है तो रजिस्टर करें.
आपका पैन नंबर (pan) आपकी यूजर आईडी होगी.
अब अपने यूजर आईडी, पासवर्ड और डेट ऑफ बर्थ को डालकर लॉग—इन करें.
एक पॉप अप विंडो आएगा, जिसपर आपको पैन आधार से लिंक करने को कहा जाएगा. अगर नहीं आता है तो ‘profile settings’ पर जाएं और ‘link aadhaar’ पर क्लिक करें.
अब पैन पर जो डेट ऑफ बर्थ और जेंडर की डिटेल है, वो यहां दिख जाएगी.
अब इन डिटेल को अपने आधार की डिटेल से मिला लें. अगर दोनों डॉक्यूमेंट्स में ये डीटेल मैच नहीं है तो जिसमें गलत है उसे आपको पहले ठीक कराना होगा.
अगर डिटेल मैच हो रही हैं तो अपना आधार नंबर डालें और “link now” बटन पर क्लिक कर दें.
एक पॉप-अप मैसेज आएगा, जिससे आपको पता चल जाएगा कि आपका पैन आधार कार्ड से लिंक हो गया है.
आप अपने पैन को आधार से लिंक करने के लिए https://www.utiitsl.com/ या https://www.egov-nsdl.co.in/ पर भी जा सकते हैं.
sms से भी कर सकते हैं पैन-आधार लिंक
एक sms लिखें टाइप करें UIDPAN इसके बाद स्पेस दे
अपने फोन पर uidpan टाइप करें. 12 अंकों वाला आधार नंबर लिखें. फिर 10 अंकों वाला पैन नंबर लिखें. अब मैसेज को 567678 या 56161 पर भेज दें. पैन-आधार की ऑनलाइन लिंकिंग में समस्या आने पर इसे nsdl और utitsl के पैन सेवा केंद्रों से ऑफलाइन भी कर सकते हैं.
पैन आधार से लिंक है या नहीं, स्टेटस चेक (how can you check status of pan-aadhaar linking)
uidai की वेबसाइट https://uidai.gov.in/ पर जाएं.
aadhaar services मेन्यू से aadhaar linking status को सेलेक्ट करें.
अब अपना 12 डिजिट का आधार नंबर डालकर get status बटन पर क्लिक करें.
यहां आपको अपना पैन कार्ड नंबर डालना होगा, साथ ही कैप्चा कोड भी डालना होगा.
अपने पैन-आधार लिंकिंग का स्टेटस चेक करने के लिए get linking status पर क्लिक करें.
इसके बाद आपको स्क्रीन पर दिख जाएगा कि आपका आधार पैन से लिंक हुआ है या नहीं.
और अपने पैन कार्ड का फायदा उठाएं
Post a Comment